छंद गीत #हिंदी दिवस प्रतियोगिता लेखनी -18-Sep-2022
गीत मनोहर हम गाएँ(कुकुभ छंद गीत)
सीख रहे नव छंद मनोहर, हम तो बस लिखते जाएंँ।
गुरुवर हमको सिखा रहे हैं, गीत मधुर मिल हम गाएँ।।
अंतर्मन के भावों को लिख, मन अपना खुश हो जाता।
कम शब्दों में बात बड़ी हो, हिंदी अपनी है माता।।
छंद सीखकर बदले हम तो, मन में अब खुशी समाएँ।
आज लेखनी में आकर ही, गीत मधुर मिल हम गाएँ।।
***
कविता झा'काव्या कवि'
# लेखनी
##लेखनी हिंदी दिवस प्रतियोगिता
Shashank मणि Yadava 'सनम'
25-Sep-2022 06:02 PM
बहुत ही सुंदर सृजन
Reply
Kavita Jha
25-Sep-2022 07:18 PM
सादर आभार आदरणीय 🙏
Reply
Swati chourasia
20-Sep-2022 01:27 PM
Very nice 👌
Reply
आँचल सोनी 'हिया'
19-Sep-2022 09:12 PM
Achha likha hai 💐
Reply